होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

10 महीने की बच्ची का अपहरण, 2 घंटे में पुलिस ने किया सकुशल बरामद

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, April 5, 2026 12:12 PM

बुलंदशहर। जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां 10 महीने की बच्ची को बाइक सवार तीन नाबालिग लड़कों ने कथित तौर पर अगवा कर लिया। हालांकि पुलिस की तत्परता से महज दो घंटे में ही बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया।

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार को 10 महीने की बच्ची के कथित अपहरण से हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज दो घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। जसर गांव से दोपहर करीब एक बजे यूपी-112 पर सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाई और बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, बच्ची को बाइक सवार तीन नाबालिग लड़के अपने साथ ले गए थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे बच्ची को गलती से अपने किसी परिचित की बच्ची समझ बैठे थे। एसपी (ग्रामीण) डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment