होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

5 साल के मासूम की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By: सुजीत कुमार

On: Sunday, March 1, 2026 10:49 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

दमोह। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलुवा पट्टी गांव में शनिवार देर शाम दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां 5 वर्षीय मासूम बच्चे की पत्थर पटककर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और लोग दहशत में आ गए।

जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलुवा पट्टी गांव में शनिवार देर शाम दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गांव के ही एक युवक ने 5 वर्षीय मासूम की पत्थर पटककर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, देवेंद्र (5) पिता भगत सिंह शाम के समय घर के पास चबूतरे पर खेल रहा था। इसी दौरान गांव के युवक सतीश ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसके सिर पर भारी पत्थर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल बालक को परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सतीश को बनवार चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है और हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

सुजीत कुमार

सुजीत कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment