होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

सिंगरौली में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल सीजन-7 का आगाज़, 25 से अधिक मुकाबलों से गूंजा रामलीला मैदान

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, March 1, 2026 4:48 AM

सिंगरौली। शहर के रामलीला मैदान में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल सीजन-7 का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले ही दिन 25 से अधिक रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। देश-विदेश से आए नामी पहलवानों के दमदार दांव-पेंचों से पूरा मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर शाह, पूर्व विधायक रामलल्लू वैश्य, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, भाजपा नेता गिरीश द्विवेदी और नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने फीता काटकर किया।

शहर का रामलीला मैदान शनिवार की रात अखाड़े में तब्दील हो गया, जब अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल सीजन-7 का आगाज़ हुआ। मिट्टी की सौंधी खुशबू और दर्शकों के जोशीले नारों के बीच एक के बाद एक 25 से अधिक मुकाबले खेले गए। देर रात तक चले दंगल में हर दांव पर तालियां गूंजती रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर शाह, पूर्व विधायक रामलल्लू वैश्य, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, भाजपा नेता गिरीश द्विवेदी और नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने किया। मंच से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की बात कही।

पहला मुकाबला भूटान के चिमचिम ढोंगरा और आगरा के पहलवान के बीच हुआ, जिसमें चिमचिम ढोंगरा विजयी रहीं। राजस्थान के तूफान पहलवान और हरिद्वार के शास्त्री पहलवान के बीच हुए मुकाबले में शास्त्री ने बाज़ी मारी। जम्मू के रिज़वान गनी ने केरल के हलचल पहलवान को पराजित किया। वेस्ट बंगाल के धमाका पहलवान और प्रसांत ठाकुर के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। जम्मू के फैज़न गनी ने राजस्थान के बिल्ला पहलवान को शिकस्त दी। मथुरा के कुलदीप और समस्तीपुर (बिहार) के पंकज पहलवान के बीच मुकाबले में पंकज विजयी रहे। वहीं राजस्थान के ठाकुर जल्लाद सिंह और नेपाल के राजू पहलवान, अयोध्या के बाबा अजमेरी और हरियाणा के जग्गु पहलवान, हरियाणा के राहुल पाण्डेय और मुजफ्फरनगर के काली पहलवान के मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए। अयोध्या के बाबा नागेंद्र दास ने कुरुक्षेत्र के मुन्ना पहलवान को हराया, जबकि अयोध्या के पागल बाबा ने आगरा के देवा पहलवान को पराजित किया। भारत केसरी रामेश्वर पहलवान ने कुलदीप पहलवान को मात दी।

महिला पहलवानों ने भी दमदार प्रदर्शन किया। दिल्ली की वैसाली ने सिंगरौली की कात्यायनी को हराया। उत्तराखंड की कोमल और कानपुर की मोनिका मिश्रा, सीधी की रिया द्विवेदी और इटावा की पूनम पहलवान, दिल्ली की आकांक्षा और कानपुर की मुस्कान, हरियाणा की सरिता और कानपुर की खुशी पाल—इन सभी मुकाबलों का परिणाम बराबरी रहा। पहले दिन के रोमांचक मुकाबलों ने दंगल को शानदार शुरुआत दी है। आगामी दिनों में और भी बड़े मुकाबलों की उम्मीद जताई जा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment