होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे विधायक, रंगों और मुस्कान के साथ मनाई होली

By: सुजीत कुमार

On: Thursday, March 5, 2026 6:47 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

सिंगरौली। होली के पावन पर्व पर क्षेत्रीय विधायक रामनिवास शाह ने मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए नवप्रवाह समिति द्वारा संचालित CWSN (दिव्यांग) छात्रावास पहुंचकर बच्चों के साथ होली मनाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पिचकारी व रंग वितरित किए।

छात्रावास परिसर में बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। विधायक रामनिवास शाह ने बच्चों के साथ समय बिताते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, अपनापन और भाईचारे को बढ़ाने का पर्व है। दिव्यांग बच्चों के बीच आकर उनके साथ त्योहार मनाना उनके लिए बेहद सुखद अनुभव रहा।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, नव प्रवाह समिति के अध्यक्ष अमित द्विवेदी, जिला महामंत्री विक्रम सिंह चंदेल, मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, जयंत मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही युवा नेता सौरभ देव पाण्डेय, मृत्युंजय प्रताप सिंह, पार्षद संतोष शाह, आशीष वैश्य, संजय सिंह, रामगोपाल पाल, विजय शाह, विवेक कुमार त्रिपाठी, सर्वजीत चौबे, एपीसी संजय श्रीवास्तव, अधीक्षक बिप्रधर, सचिव राजेंद्र सिंह गोंड, सदस्य आदित्य सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सुजीत कुमार

सुजीत कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment