होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

चूरू पुलिस ने शुरू किया राजकॉप सिटीजन ऐप अभियान, अब शिकायत दर्ज करने थाने जाने की जरूरत नहीं

By: सुजीत कुमार

On: Saturday, March 7, 2026 7:13 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

राजस्थान। शहर की Churu Police ने नागरिकों के लिए शिकायत दर्ज करना आसान बनाने के लिए अनोखी पहल की है। शहर में कालिका टीम (Kalika Team) ने राजकॉप सिटीजन ऐप के पम्पलेट सार्वजनिक स्थानों पर लगाए और लोगों को इस ऐप के माध्यम से सीधे शिकायत दर्ज करने की जानकारी दी।

चूरू शहरवासियों के लिए पुलिस से संपर्क करना अब और भी सरल हो गया है। चूरू पुलिस  की कालिका टीम ने राजकॉप सिटीजन ऐप के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायत घर बैठे दर्ज कराने की सुविधा देने का अभियान शुरू किया। टीम की हैड कांस्टेबल कोशल्या ने बताया कि इस ऐप के जरिए नागरिकों को अब थाने तक जाने की जरूरत नहीं है। शहरवासी अपने मोबाइल से कहीं से भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। पम्पलेट में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर ऐप डाउनलोड किया जा सकता है। कालिका टीम ने लोहिया कॉलेज, रेलवे स्टेशन, परिवहन साधन, बालिका महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालय, बस स्टैंड, लेडीज मार्केट, जिला खेल स्टेडियम और राजकीय डीबी अस्पताल सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पम्पलेट लगाए। लोगों को बताया गया कि ऐप के “नीड हेल्प” फीचर के तहत आपातकालीन स्थिति में पुलिस तुरंत सहायता के लिए पहुंचती है। इसके अलावा ऐप में किराएदार या नौकर का पुलिस सत्यापन, साइबर फ्रॉड की रिपोर्टिंग और एसओएस पैनिक बटन के माध्यम से त्वरित सहायता भी उपलब्ध है। शिकायत पूरी तरह गोपनीय रहती है और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाता है।

 

सुजीत कुमार

सुजीत कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment