होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

कलेक्टर की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक का हुआ आयोजन।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, March 10, 2026 5:15 AM

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में अवैध खनन, खनिज के अवैध परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने राजस्व, पुलिस, खनिज और वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध खनन में संलिप्त भू-माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए संयुक्त टीम बनाकर संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित किया जाए और वहां नियमित जांच व छापेमारी की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि खनिजों का अवैध परिवहन करते पाए जाने वाले वाहनों को तत्काल जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने कहा कि इस अभियान में पुलिस विभाग पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने विशेष रूप से रात के समय संवेदनशील क्षेत्रों में औचक कार्रवाई करने और खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के ट्रांजिट पास की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सोन घड़ियाल अभ्यारण्य क्षेत्र में अवैध खनन की जानकारी लेते हुए कहा कि अवैध खनन से सरकारी राजस्व को नुकसान होने के साथ पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुंचती है। इसे ध्यान में रखते हुए अभ्यारण्य क्षेत्र में संयुक्त दल बनाकर लगातार कार्रवाई की जाए।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment