होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

पावर प्लांट में मजदूर की मौत पर बवाल, आक्रोशित साथियों ने किया हंगामा

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, March 14, 2026 5:52 AM

सिंगरौली। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी पावर प्लांट में कार्यरत मजदूर की मौत के बाद शनिवार सुबह माहौल तनावपूर्ण हो गया। मजदूर की मौत से आक्रोशित साथियों ने प्लांट परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ भी की। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लांट में काम करने वाले मजदूर लल्लन सिंह की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई थी। साथियों ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मृतक मूल रूप से झारखंड के गढ़वा जिले का निवासी बताया जा रहा है और लंबे समय से यहां मजदूरी कर रहा था। मजदूर की मौत की खबर मिलते ही साथ काम करने वाले श्रमिकों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए मजदूरों ने प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी और परिसर में हंगामा कर दिया। इस दौरान कुछ स्थानों पर तोड़फोड़ की भी जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने मजदूरों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। फिलहाल क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment