होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

PNG ग्राहकों को बड़ी राहत: अब घर बैठे ऑनलाइन सरेंडर होगा LPG कनेक्शन

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सुजीत कुमार

On: Saturday, March 28, 2026 6:53 AM

नेशनल डेस्क। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए नई डिजिटल सुविधा शुरू की है। अब पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) उपयोग करने वाले ग्राहक घर बैठे ही अपना LPG कनेक्शन ऑनलाइन सरेंडर कर सकेंगे। मंत्रालय ने “MyPNG-D” नाम का नया पोर्टल लॉन्च किया है, जिसके जरिए यह प्रक्रिया बेहद आसान और पारदर्शी हो गई है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए नई डिजिटल सेवा शुरू की है। अब पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) इस्तेमाल करने वाले ग्राहक आसानी से घर बैठे अपना LPG कनेक्शन ऑनलाइन सरेंडर कर सकेंगे। मंत्रालय द्वारा लॉन्च किए गए “MyPNG-D” पोर्टल के जरिए यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, जिन उपभोक्ताओं ने PNG कनेक्शन ले लिया है, उन्हें अब गैस एजेंसी या डीलर के पास जाने की जरूरत नहीं होगी। इस सुविधा के तहत उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या LPG आईडी के माध्यम से लॉगिन कर कनेक्शन सरेंडर कर सकते हैं। इससे समय की बचत होगी और प्रक्रिया अधिक सरल व पारदर्शी बनेगी। वहीं, ईरान में चल रहे तनाव के बीच देश में LPG की कमी की आशंकाओं को सरकार ने खारिज किया है। मंत्रालय ने साफ किया है कि देश में गैस और तेल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।

सुजीत कुमार

सुजीत कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment