होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

नेत्रहीन फरियादी से दुर्व्यवहार पर सख्त कार्रवाई, इंस्पेक्टर और एसआई निलंबित

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, March 29, 2026 7:18 AM

बदायूं। जिले के बिसौली थाने में एक नेत्रहीन शिकायतकर्ता के साथ अभद्रता का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने थाना निरीक्षक और उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बिसौली थाने में एक नेत्रहीन शिकायतकर्ता के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में सख्त कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने थाना निरीक्षक और उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। आरोप है कि फरियादी को गाली-गलौज करते हुए कोतवाली से धक्का देकर बाहर निकाल दिया गया। मामले की पृष्ठभूमि में 3 मार्च को हुई एक सड़क दुर्घटना है, जिसमें मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा की टक्कर में सुरेश पाल और उनके दृष्टिबाधित चाचा मोरपाल घायल हो गए थे। मोरपाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की। शनिवार को जब मोरपाल कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे, तो विवाद के दौरान निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया। इस पर एसएसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए निरीक्षक और उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment