नोएडा। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवती द्वारा ऊंची इमारत से कूदकर जान देने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 21 वर्षीय अर्पिता के रूप में हुई है, जो सेक्टर-32 स्थित अमौर सोसायटी में रहती थी।
सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में रविवार को एक 21 वर्षीय युवती की इमारत से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान अर्पिता, निवासी अमौर सोसायटी, सेक्टर-32 के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बस्ती जिले की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवती के पिता भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस उनसे और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
