होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

नकल में पकड़ा गया एसआई बना इंस्पेक्टर,पीएचक्यू ने दिए जांच के आदेश

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सुजीत कुमार

On: Tuesday, March 31, 2026 7:58 AM

भोपाल। पुलिस विभाग से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने भर्ती और प्रमोशन प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला सब-इंस्पेक्टर से कार्यवाहक इंस्पेक्टर बने कपूर त्रिपाठी से जुड़ा है। कपूर त्रिपाठी को वर्ष 2021 में प्रमोशन दिया गया था। जबकि इससे पहले वे एसआई ट्रेनिंग के दौरान परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े गए थे। इतना ही नहीं, वे इंटरनल और एक्सटर्नल दोनों परीक्षाओं में असफल भी रहे थे। ऐसे में उनकी पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

मध्य प्रदेश पुलिस महकमे से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सब-इंस्पेक्टर से कार्यवाहक इंस्पेक्टर बने कपूर त्रिपाठी के प्रमोशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि त्रिपाठी वर्ष 2021 में पदोन्नत हुए थे, जबकि इससे पहले वे एसआई ट्रेनिंग परीक्षा के दौरान नकल करते हुए पकड़े गए थे। जानकारी के अनुसार, त्रिपाठी इंटरनल और एक्सटर्नल दोनों परीक्षाओं में असफल भी रहे थे। इसके बावजूद उन्हें प्रमोशन मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। विभागीय प्रक्रिया और पारदर्शिता पर भी सवाल उठने लगे हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) ने सख्त रुख अपनाया है। पीएचक्यू ने पूरे मामले की जांच के आदेश देते हुए गौरव राजपूत (रीवा आईजी) को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि आखिर नियमों के विपरीत जाकर कपूर त्रिपाठी को प्रमोशन कैसे दिया गया।

सुजीत कुमार

सुजीत कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment