होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

तेज रफ्तार का कहर: ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, मौके पर मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सुजीत कुमार

On: Tuesday, March 31, 2026 10:16 AM

मिर्जापुर। जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने तीन जिंदगियां पलभर में छीन लीं। चुनार-जमुई मार्ग पर अहरौरा थाना क्षेत्र के रोशनहर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को कुचल दिया। हादसा चुनार-जमुई मार्ग पर रोशनहर गांव के पास हुआ, जिसमें एक महिला, युवक और मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान देववती (28), अनुराग (19) और अनमोल (5) के रूप में हुई है। तीनों सोनपुर अहिरूपुर गांव के रहने वाले थे और किसी अनुष्ठान में शामिल होने के लिए घाटमपुर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार चालक की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को त्वरित राहत कार्य के निर्देश दिए हैं।

सुजीत कुमार

सुजीत कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment