होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

पिता की डांट से आहत युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सुजीत कुमार

On: Tuesday, March 31, 2026 11:45 AM

लखनऊ राजधानी के रायबरेली रोड स्थित पाठकपुरम इलाके से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक 20 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

रायबरेली रोड स्थित पाठकपुरम इलाके में एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 20 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक ऋतिक तिवारी ने अपने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब उसे देखा तो तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें युवक ने अपने माता-पिता के लिए भावुक संदेश लिखा—“मम्मी-पापा आप खुश रहना और भांजी का ख्याल रखना।” नोट में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। परिजनों के मुताबिक, ऋतिक तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। बताया जा रहा है कि घटना से पहले पिता ने किसी मामूली बात पर उसे डांट दिया था, जिसके बाद वह अपने कमरे में चला गया और यह कदम उठा लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, वहीं इलाके के लोग भी स्तब्ध हैं।

सुजीत कुमार

सुजीत कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment