होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

लापता छात्रा का रेलवे ट्रैक पर मिला शव,जांच मे जुटी पुलिस।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, April 1, 2026 9:13 AM

खैरागढ़। जिले के चिचोला की रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा देविका वर्मा, जो 28 मार्च की रात से लापता थी, उसका शव बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किसान परसदा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

जिले के चिचोला की रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा देविका वर्मा, जो 28 मार्च की रात से लापता थी, उसका शव बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किसान परसदा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला है। घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, देविका कक्षा 8वीं में पढ़ती थी और चार बहनों में से एक थी। उसके पिता स्थानीय हाई स्कूल में कार्यरत हैं, जबकि माता आंगनवाड़ी में रसोइया हैं। परिजनों के मुताबिक, 28 मार्च की रात करीब 10:30 बजे देविका घर से अचानक लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद 29 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसी दौरान 29 मार्च को ही मस्तूरी थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात किशोरी का शव बरामद हुआ था। 31 मार्च को परिजनों ने शव की पहचान देविका वर्मा के रूप में की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को लेकर बिलासपुर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment