होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

प्रेम-प्रसंग बना खून का कारण: 10 साल की बेटी के सामने पिता की हत्या

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, April 2, 2026 7:08 AM

झारखंड। गुमला जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक सनकी प्रेमी ने 10 साल की मासूम बच्ची के सामने उसके पिता की निर्मम हत्या कर दी। इस खौफनाक घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं बच्ची सदमे में है।

जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छीछवानी गांव में सोमवार देर शाम एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। प्रेम-प्रसंग को लेकर चल रहे विवाद में एक व्यक्ति की उसकी ही 10 साल की बेटी के सामने बेरहमी से हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राजेंद्र मिंज और आरोपी कामिल टोप्पो के बीच एक ही महिला से कथित संबंध को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच कई बार झगड़े भी हो चुके थे और एक-दूसरे को जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। घटना वाले दिन राजेंद्र मिंज अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ खेत में टमाटर लेने गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे कामिल टोप्पो ने अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में राजेंद्र मिंज गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान मौजूद मासूम बेटी पिता को बचाने के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment