होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

CGST के सहायक आयुक्त 1.5 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, April 2, 2026 7:15 AM

मध्य प्रदेश। एमपी  के रतलाम में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए CGST विभाग के सहायक आयुक्त को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, CGST रतलाम के सहायक आयुक्त शंकर परमार पर एक फर्म संचालक से कार्रवाई न करने के एवज में 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था। फर्म संचालक ने इसकी शिकायत CBI भोपाल कार्यालय में दर्ज कराई थी। शिकायत की पुष्टि के बाद CBI ने जाल बिछाया। योजना के तहत फर्म संचालक को पहली किस्त के रूप में 1.5 लाख रुपये देने भेजा गया। जैसे ही आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की रकम ली, पहले से तैयार CBI टीम ने मौके पर ही दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में सुरेश मनसुखानी को भी सह-आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तारी के बाद CBI ने देर रात तक CGST कार्यालय और आरोपी के ठिकानों पर जांच व छापेमारी की।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment