होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जिले मे NDPS आरोपी को छोड़ने पर थानेदार समेत 3 सस्पेंड।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, April 2, 2026 7:21 AM

रीवा।  जिले में भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ पुलिस विभाग की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एक और बड़ा कदम उठाते हुए सेमरिया थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

जिले में पुलिस विभाग में लगातार कार्रवाई का दौर जारी है। सेमरिया थाना क्षेत्र में NDPS एक्ट के आरोपी को पकड़ने के बाद बिना कार्रवाई छोड़े जाने के मामले में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में थाना प्रभारी विकास कपिश, सब इंस्पेक्टर रामयश रावत और आरक्षक सुजीत शर्मा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 8, 21 और 22 के तहत आरोपियों को पकड़ा था, लेकिन उन्हें थाने लाने के बाद बिना वैधानिक कार्रवाई के ही छोड़ दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने तुरंत विभागीय जांच के आदेश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई जांच में आरोप सही पाए जाने पर तीनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment