होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, महिला और मासूम जिंदा जले

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, April 3, 2026 7:16 AM

शिवपुरी। जिले  में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां भूसा लेने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गई। इस हादसे में एक महिला और 7 साल के मासूम की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

जिले में शुक्रवार सुबह एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। भूसा लेने निकले एक बंजारा परिवार के लिए यह सफर मौत का सफर बन गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार परिवार जैसे ही गांव के कच्चे रास्ते से गुजर रहा था, तभी ट्रॉली में लगे लोहे के पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गए। पलभर में पूरी ट्रॉली करंट की चपेट में आ गई। करंट लगते ही ट्रॉली में बैठी लीला बाई की साड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास बैठा 7 साल का मासूम अनिल भी इसकी चपेट में आ गया। चीख-पुकार के बीच दोनों जिंदा जल गए। यह मंजर इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग भी कुछ पल के लिए सहम गए। हादसे में विनोद बंजारा और केसर बाई करंट के झटके से दूर जा गिरे, जिससे उनकी जान तो बच गई, लेकिन वे गंभीर रूप से झुलस गए हैं और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह बंजारा परिवार हर साल की तरह इस बार भी इलाके में भूसा खरीदने आया था। उन्हें क्या पता था कि रोजमर्रा का यह काम उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। घटना के बाद पीछे आ रहे लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मासूम और उसकी मां को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment