होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

अधिकारियों ने संभाली कक्षाएं, ‘भविष्य से भेंट’ में बच्चों को किया प्रेरित

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, April 5, 2026 5:27 AM

सिंगरौली। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 1 से 4 अप्रैल तक चल रहे प्रदेशव्यापी “स्कूल चले हम” अभियान के तहत ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शासकीय विद्यालयों में प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर बच्चों से संवाद किया और स्वयं कक्षाएं लेकर उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया।

प्रदेश में मुख्यमंत्री Mohan Yada के नेतृत्व में चल रहे “स्कूल चले हम” अभियान के तहत 1 से 4 अप्रैल तक आयोजित ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक अधिकारी स्कूलों में पहुंचकर बच्चों के बीच शिक्षक की भूमिका में नजर आए। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक  ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विन्ध्यनगर में छात्र-छात्राओं की क्लास ली और उन्हें अनुशासन व मेहनत का महत्व बताया। वहीं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने की सीख दी। नगर निगम आयुक्त  ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जयंत में पहुंचकर बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। जिले के अन्य अधिकारियों ने भी अपने-अपने आवंटित विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों की कक्षाएं लीं और उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment