होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

तेज आंधी में भड़की आग का कहर: 12 घर राख, मां-बेटी की दर्दनाक मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, April 5, 2026 5:32 AM

सीतापुर। जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र में तेज आंधी के दौरान लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। खाना बनाते समय एक घर में लगी आग ने देखते ही देखते आसपास के करीब 12 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई।

जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र के सरैया चलाकापुर गांव में तेज आंधी के बीच लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। खाना बनाते समय एक घर में लगी आग ने देखते ही देखते आसपास के करीब 12 घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरा इलाका अफरा-तफरी में बदल गया। जानकारी के अनुसार, संजय के घर की छत पर खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। उसी दौरान चल रही तेज आंधी के कारण आग तेजी से फैलती हुई आसपास की झोपड़ियों और मकानों तक पहुंच गई। कुछ ही देर में 12 घर जलकर राख हो गए। इस दर्दनाक हादसे में फूलमती (45) और इदुरा (65) की मौत हो गई, जबकि एक सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। घायल बच्ची का इलाज बिसवां के अस्पताल में जारी है। गनीमत रही कि आग लगने के दौरान बारिश शुरू हो गई, जिससे आग पर काबू पाने में मदद मिली और बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment