होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

लुका-छिपी खेलते-खेलते चली गई जान, दीवान बॉक्स में दम घुटने से 2 साल की मासूम की मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, April 6, 2026 8:30 AM

प्रतापगढ़।  जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खेल-खेल में एक छोटी सी चूक ने मासूम की जान ले ली। रानीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज जयरामपुर गांव में रविवार दोपहर लुका-छिपी खेलते समय दो साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।

जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। दुर्गागंज जयरामपुर गांव में लुका-छिपी खेलते समय दो साल की मासूम बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई। रविवार दोपहर घर में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान शाकिर राइन की दो वर्षीय बेटी भी खेल में शामिल थी। खेलते-खेलते वह अचानक गायब हो गई। काफी देर तक जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। बच्ची के गायब होने की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने घर के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की। अपहरण की आशंका को देखते हुए CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। काफी देर बाद जब परिजन वापस घर लौटे, तो कमरे में रखे दीवान (बेड) के बॉक्स पर शक हुआ। जैसे ही बॉक्स खोला गया, अंदर बच्ची अचेत हालत में मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दीवान के ऊपर भारी गद्दे और रजाई रखी होने के कारण बॉक्स पूरी तरह बंद हो गया था। बच्ची अंदर फंस गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment