होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

भीषण सड़क हादसा: किडनैपर्स की बोलेरो टैंकर से टकराई, 5 की मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, April 7, 2026 10:50 AM

बरेली। जिले  में एक भीषण सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। गुरुग्राम से अपहृत दो बच्चों को ले जा रही किडनैपर्स की बोलेरो कार हादसे का शिकार हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों में दोनों अपहृत बच्चे भी शामिल हैं।

बरेली मेंएक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने अपहरण की सनसनीखेज वारदात का भी खुलासा कर दिया। गुरुग्राम से अगवा किए गए दो बच्चों को ले जा रही बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधौली गांव के पास दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। तेज रफ्तार बोलेरो ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी, फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े टैंकर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बोलेरो सवार सिकंदर कुमार, मनमोहन और एक अज्ञात व्यक्ति सहित बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चालक प्रिंस समेत पांच अन्य लोग घायल हुए, जिनमें दोनों अपहृत बच्चे भी शामिल हैं। घायल चालक से पूछताछ में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली। उसने बताया कि वे लोग गुरुग्राम से एक ऑटो चालक मनोज और उसके दो बच्चों का अपहरण कर लाए थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मनमोहन पीड़ित की नाबालिग दत्तक बेटी से शादी करना चाहता था, जिसका विरोध होने पर उसने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनोज को बरेली के एक मकान से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बच्चों को वापस छोड़ने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment