होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

कपुरदेई के मुनगहवा टोला में सुधरा हैंडपंप, पेयजल संकट से मिली राहत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, April 9, 2026 7:56 AM

सिंगरौली। कपुरदेई के मुनगहवा टोला में खराब पड़ा हैंडपंप सुधार कर फिर से चालू कर दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि समाचार पत्रों के माध्यम से समस्या की जानकारी मिलते ही तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हैंडपंप की मरम्मत कर उसे चालू कर दिया।

जिले के कपुरदेई ग्राम पंचायत अंतर्गत मुनगहवा टोला में खराब पड़े हैंडपंप को सुधारकर पुनः चालू कर दिया गया है। हैंडपंप खराब होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि जैसे ही इस समस्या की जानकारी विभाग को समाचार पत्रों के माध्यम से मिली, तत्काल तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हैंडपंप की मरम्मत कर उसे फिर से चालू कर दिया। उन्होंने बताया कि ग्राम कपुरदेई में कुल 80 हैंडपंप स्थापित हैं, जिनमें से 76 वर्तमान में सुचारू रूप से चालू हैं। शेष 4 हैंडपंप मरम्मत योग्य हैं, जिनका सुधार कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment