होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जिले के स्कूलों में एचपीवी टीकाकरण अभियान, किशोरियों को मिल रही सुरक्षा

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, April 9, 2026 7:58 AM

सिंगरौली। जिले में कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शासकीय विद्यालयों में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 14 से 15 वर्ष की किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित करना है।

जिले में कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शासकीय विद्यालयों में एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य 14 से 15 वर्ष की किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित करना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखण्डों में अभियान संचालित किया जा रहा है। छात्राओं को वैक्सीन के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालयों में वीडियो और जानकारी साझा की जा रही है, जिससे उनमें उत्साह देखा जा रहा है। अभियान के तहत बैढ़न, देवसर और चितरंगी विकासखण्ड के विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं को टीका लगाया गया। नोडल अधिकारी कविता त्रिपाठी ने बताया कि इस पहल से किशोरियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और भविष्य में कैंसर के मामलों में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित कर टीकाकरण किया जाएगा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment