बुलंदशहर। पहासू थाना क्षेत्र के सुरजावली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सौतेली मां ने क्रूरता की हदें पार करते हुए 3 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी। घटना के दौरान 6 साल का बड़ा भाई किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।
जिले के पहासू थाना क्षेत्र के गांव सुरजावली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सौतेली मां ने अपनी 3 साल की मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के दौरान 6 साल का बड़ा भाई किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला पूनम अपने सौतेले बच्चों से अक्सर नाराज रहती थी। बुधवार को मामूली विवाद के बाद उसने गुस्से में आकर दोनों बच्चों को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान बड़ा बेटा विराट मौके से भाग निकला, लेकिन 3 साल की काव्या नहीं बच सकी। आरोप है कि महिला ने लोहे की रॉड से उस पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची की चीखें सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, बच्ची के पिता विनोद नोएडा में काम करते हैं। पहली पत्नी के जाने के बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी। आरोप है कि सौतेली मां बच्चों के साथ अक्सर मारपीट करती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। अशोक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
