सिंगरौली जिला माड़ा क्षेत्र से मिली के जानकारी के अनुसार, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हुई, जिसमें यह आरोप लगाया गया कि रेंजर पुष्पा सिंह ने अपने ही बीट गार्ड पुष्पराज के साथ सार्वजनिक रूप से अभद्र व्यवहार किया और जूता मारने जैसी घटना को अंजाम दिया। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए रेंजर ने कड़ा रुख अपनाया और कहा कि यह खबर पूरी तरह निराधार है।उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने न तो किसी के साथ मारपीट की है और न ही किसी प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। उनके अनुसार, वास्तविक स्थिति इससे बिल्कुल अलग है और उनके साथ ही अनुचित व्यवहार किया गया है। रेंजर का कहना है कि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह की भ्रामक जानकारी जानबूझकर फैलाई जा रही है पूरे मामले के बीच रेंजर पुष्पा सिंह अपने कार्यों को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने वन संरक्षण और व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में वन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और समय-समय पर कार्रवाई कर वन संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। रेंजर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करने पर जोर देती हैं और विभागीय योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। साथ ही, क्षेत्रीय लोगों को जागरूक कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।
[post-views]
सिंगरौली: माड़ा वन परिक्षेत्र की रेंजर पुष्पा सिंह ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
---Advertisement---
By: सूरज कुमार
On: Monday, April 13, 2026 4:38 PM
