सिंगरौली जिले में आज आम आदमी पार्टी (AAP) की जनआक्रोश रैली ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटे, जिससे रैली एक बड़े जनसमूह में बदल गई। इस दौरान पार्टी के नए जिला अध्यक्षों का भव्य स्वागत किया गया। फूल-मालाओं और नारों के बीच उनका अभिनंदन हुआ, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नए अध्यक्षों ने संगठन को मजबूत करने और जनता की आवाज बनने का भरोसा दिलाया कार्यक्रम में वक्ताओं ने आगामी चुनावों को लेकर भी रणनीति साझा की और कहा कि AAP अब सिंगरौली में मजबूती से अपनी पकड़ बना रही है। रैली में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही।रैली का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं—बिजली, पानी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार—को लेकर आवाज उठाना रहा। मंच से नेताओं ने सरकार पर तीखे आरोप लगाए और कहा कि आम जनता की परेशानियों को नजरअंदाज नहीं किया जाए गा
[post-views]
AAP की रैली से सिंगरौली में सियासी हलचल तेज,नए अध्यक्षों के रूप सम्मान किया
---Advertisement---
By: सूरज कुमार
On: Friday, April 17, 2026 1:20 AM
