सिंगरौली। जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। अभी का ताजा मामला waidhan कोतवाली के बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा का है, जहां बदमाशों ने बंदूक की नोक पर बड़ी लूट को अंजाम दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हथियारबंद बदमाश अचानक बैंक में घुसे और कर्मचारियों व ग्राहकों को डराते हुए कैश काउंटर से नगदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
क्या सिंगरौली में कानून-व्यवस्था कमजोर पड़ रही है?
