मेरठ। जिले के चामरौद गांव में शुक्रवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क पर एक मगरमच्छ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित पकड़ लिया।
जिले के चामरौद गांव में शुक्रवार देर रात मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। वन विभाग की क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय के अनुसार, मगरमच्छ झाड़ियों में छिप गया था, जिससे रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण हो गया। टीम ने झाड़ियों की कटाई कर घेराबंदी की और सावधानीपूर्वक उसे काबू में किया। पकड़ा गया मगरमच्छ ‘मगर’ प्रजाति का था, जिसकी लंबाई करीब 2.25 मीटर और वजन लगभग 150 किलोग्राम बताया गया है। रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित रूप से गंगा नदी में छोड़ दिया गया।
