होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

गोभी काटते ही निकला सांप, घर में मची अफरा-तफरी

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, April 19, 2026 7:12 AM

छतरपुर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 कछियाना मोहल्ला में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक घर में बंद गोभी के अंदर से छोटा सांप निकलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कछियाना मोहल्ला में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर में सब्जी काटते समय गोभी के अंदर से छोटा सांप निकल आया। जानकारी के अनुसार, माया नामदेव सुबह रसोई में खाना बनाने की तैयारी कर रही थीं। जैसे ही उन्होंने गोभी काटी, उसमें से अचानक सांप बाहर निकल आया। यह देख वे घबरा गईं और शोर मचा दिया। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि सांप संभवतः खेत या भंडारण के दौरान गोभी के अंदर छिप गया होगा। घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment