होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

तालाब में डूबने से तीन सगे भाई-बहनों की मौत।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, April 20, 2026 12:20 PM

प्रतापगढ़। जिले के कंधई थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर साल्हीपुर कंजास गांव में तालाब में डूबने से तीन सगे भाई-बहनों की मौत हो गई।

कंधई थाना क्षेत्र के साल्हीपुर कंजास गांव में रविवार दोपहर एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां तालाब में नहाने गए तीन सगे भाई-बहनों की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान रानी (12), मोहित (9) और रोहित (6) के रूप में हुई है, जो विजय बहादुर यादव के बच्चे थे। बताया जा रहा है कि तीनों रोज की तरह घर के पास स्थित तालाब में नहाने गए थे। काफी देर तक जब वे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने तलाश शुरू की। परिजन और ग्रामीण जब तालाब पहुंचे तो बच्चों की खोजबीन की गई। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी आदित्य सिंह ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment