होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

तेज रफ्तार का कहर: सिंगरौली में आमने-सामने भिड़ीं बाइक्स, बाप-बेटी की मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, April 21, 2026 6:15 AM

सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र के धनहरा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और उसकी एक साल की मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पिपरा झांपी थाना बैढ़न निवासी मनीष बादी अपनी बाइक से परिवार के साथ धनहरा से माड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी पल्सर बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मनीष बादी को स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। हादसे में घायल तीन अन्य लोगों को माड़ा पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment