होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

शिक्षा विभाग में करोड़ों का घोटाला, DEO समेत चार अधिकारियों पर FIR दर्ज।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, April 21, 2026 7:52 AM

सिंगरौली। जिले के शिक्षा विभाग में सामग्री खरीदी और मरम्मत कार्यों के नाम पर हुए करोड़ों रुपए के महाघोटाले का पर्दाफाश हुआ है। लोकायुक्त रीवा की प्राथमिक जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सहित चार वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जिले के शिक्षा विभाग में सामग्री खरीदी और मरम्मत कार्यों के नाम पर करोड़ों रुपए के घोटाले का खुलासा हुआ है। लोकायुक्त रीवा की जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सहित चार अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में पाया गया कि 19 स्कूलों में सामग्री खरीदी के नाम पर 4.68 करोड़ रुपए, 61 स्कूलों में बिजली फिटिंग और मरम्मत के नाम पर 3.05 करोड़ रुपए और 558 स्कूलों में सफाई सामग्री के नाम पर करीब 98 लाख रुपए का संदिग्ध भुगतान किया गया। मामले में DEO सूर्यभान सिंह, सहायक संचालक राजधर साकेत, जिला परियोजना समन्वयक रामलखन शुक्ल और वित्त विभाग के छविलाल सिंह को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि बिना गुणवत्ता जांच और वास्तविक आपूर्ति के ही भुगतान कर दिए गए। कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त टीम ने शिक्षा विभाग कार्यालय में छापा मारकर टेंडर फाइलें, बिल और बैंक लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और संबंधित ठेकेदारों की भी पड़ताल की जा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment