होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

फुलकेश में गूंजे भक्ति के स्वर, भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर कुंती चरित्र बना आस्था का केंद्र

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, April 22, 2026 4:47 AM

सिंगरौली।  जिले के चितरंगी क्षेत्र के ग्राम फुलकेश में इन दिनों धर्म और भक्ति की गंगा बह रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरु शीतलाधर द्विवेदी के निवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

कथा के यजमान गुरु सुखेंद्र धर द्विवेदी अपनी पत्नी माया द्विवेदी के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर कथा में शामिल हुए। कथा व्यास अरुण कृष्ण शास्त्री जी महाराज एवं आचार्य लड्डू कृष्ण शास्त्री जी ने कुंती चरित्र, पितामह भीष्म और राजा परीक्षित के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथाव्यास ने बताया कि माता कुंती ने हर विपत्ति को भगवान श्रीकृष्ण की कृपा मानकर जीवनभर उनका स्मरण किया, जो सच्ची भक्ति का आदर्श उदाहरण है। वहीं भीष्म पितामह के त्याग और धर्म के प्रति समर्पण को प्रेरणादायक बताया गया। कार्यक्रम में गुरु मनोकामनाधार द्विवेदी, श्रीनाथ धर द्विवेदी, प्रकाश धर द्विवेदी, देव प्रताप धर द्विवेदी, अनिल धर द्विवेदी, देवेंद्र धर द्विवेदी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्ति में सराबोर नजर आया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment