होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

चलती बारात बस में लगी आग, 60 बारातियों ने कूदकर बचाई जान

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, April 22, 2026 5:54 AM

शाजापुर। जिले में एक बड़ा हादसा टल गया, जब बारातियों से भरी एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम सनकोटा के पास हुई।

जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बारातियों से भरी एक बस में अचानक आग लग गई। हादसा आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम सनकोटा के पास मंगलवार दोपहर हुआ। बताया जा रहा है कि बस इंदौर से गुना जिले के शाढ़ौरा क्षेत्र के अमोदा गांव जा रही थी, जिसमें करीब 60 लोग सवार थे। अचानक बस में धुआं और आग दिखाई देने पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बारातियों ने तुरंत बस से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बस में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना को लेकर आरोप है कि चालक ने समय रहते यात्रियों को आग लगने की सूचना नहीं दी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment