होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

शादी का अजीबो-गरीब मामला: शादी से पहले दूल्हा गायब, छोटे भाई से कराए फेरे, विदाई से पहले बारात फरार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, April 22, 2026 9:24 AM

मिर्जापुर। जिले से शादी से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को चौंका दिया। यहां शादी से ठीक तीन दिन पहले दूल्हा गायब हो गया, जिसके बाद परिवार ने एक-एक कर चार बेटों के नाम आगे बढ़ाए और आखिर में सबसे छोटे बेटे से शादी कराई गई। हालांकि, विदाई से पहले ही पूरी बारात रातों-रात फरार हो गई।

जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी से ठीक तीन दिन पहले दूल्हा अचानक लापता हो गया, जिसके बाद परिवार ने इज्जत बचाने के लिए छोटे भाई से शादी करा दी। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि विदाई से पहले ही बारात रात में चुपचाप फरार हो गई। जानकारी के मुताबिक, युवती का रिश्ता कछवां थाना क्षेत्र के एक युवक से 22 अगस्त 2025 को तय हुआ था और शादी 20 अप्रैल 2026 को होनी थी। शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं, लेकिन 17 अप्रैल को दूल्हा अचानक गायब हो गया। 19 अप्रैल को लड़के के पिता ने लड़की पक्ष को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिवार ने एक-एक कर अन्य बेटों को दूल्हा बनाने की कोशिश की और आखिर में सबसे छोटे बेटे से सात फेरे कराए गए। हालांकि, शादी के बाद विदाई से पहले ही बारात बिना बताए निकल गई। जब लड़की पक्ष ने संपर्क किया तो जवाब मिला कि विदाई तभी होगी, जब असली दूल्हा वापस आएगा। फिलहाल दुल्हन अपने मायके में ही है और ससुराल पक्ष उसे अपनाने को तैयार नहीं है। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और मामला विवाद का रूप लेता जा रहा है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment