होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

‘Sapne Vs Everyone 2’ का ट्रेलर रिलीज, महत्वाकांक्षा और साजिश की दमदार झलक

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, April 23, 2026 9:14 AM

नेशनल डेस्क। देश के लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म Prime Video ने अपनी बहुप्रतीक्षित प्राइम ओरिजिनल सीरीज़ Sapne Vs Everyone के दूसरे सीज़न का ट्रेलर जारी कर दिया है। यह सीरीज़ महत्वाकांक्षा, बदले और पहचान की कहानी को मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री और रियल एस्टेट की पृष्ठभूमि में पेश करती है।

सीरीज़ को Ambreesh Verma ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि Arunabh Kumar और Vijay Koshy ने The Viral Fever के बैनर तले इसका निर्माण किया है। पांच एपिसोड की यह सीरीज़ 1 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें Paramveer Singh Cheema, Ambreesh Verma और Vijayant Kohli मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके साथ Abhishek Chauhan, Nidhi Shah और Khushalii Kumar भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

ट्रेलर में फिल्म इंडस्ट्री और रियल एस्टेट की हाई-प्रोफाइल दुनिया में पावर, पैसा और रिश्तों की टकराहट को प्रभावी ढंग से दिखाया गया है। कहानी के केंद्र में प्रशांत और जिमी के किरदार हैं, जो अपनी-अपनी दुनिया में आगे बढ़ने की कोशिश करते हुए संघर्ष, साजिश और जोखिम भरे फैसलों से जूझते नजर आते हैं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment