बेंगलुरु। शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित Foxconn के एक कारखाने में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 19 वर्षीय युवती ने टॉयलेट में बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को डस्टबिन में फेंक दिया।
शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित Foxconn के कारखाने में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 19 वर्षीय युवती ने टॉयलेट में बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को डस्टबिन में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवती रेणुका फैक्ट्री में कार्यरत थी। उसे अचानक प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद उसने शौचालय में ही बच्चे को जन्म दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अविवाहित होने के कारण सामाजिक दबाव के चलते उसने यह कदम उठाया। घटना का खुलासा तब हुआ जब एक अन्य कर्मचारी ने टॉयलेट के डस्टबिन में नवजात का शव देखा और तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची Vishwanathapura Police Station की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
