होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

मिर्जापुर: ड्रमंडगंज में भीषण सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, April 24, 2026 10:52 AM

मिर्जापुर। जिले में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। एक दिन बाद भी मृतकों के परिजन अपने अपनों को याद कर बिलख रहे हैं। इस दर्दनाक दुर्घटना ने 11 लोगों की जान ले ली, जिससे कई परिवारों के घरों के चिराग बुझ गए और पीछे केवल सन्नाटा व गहरा दुख रह गया।

जिले के ड्रमंडगंज पहाड़ी क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जिससे कई परिवारों में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार यह हादसा बुधवार देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-135 पर ड्रमंडगंज पहाड़ी क्षेत्र में हुआ, जहां कई वाहनों की जोरदार टक्कर के बाद आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में 9 लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि 2 अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। रामपुर गांव निवासी मृतक पंकज सिंह के बड़े भाई राजू सिंह ने बताया कि उनका परिवार संयुक्त रूप से रहता था और सभी लोग मिल-जुलकर जीवन यापन करते थे। उन्होंने कहा कि रात करीब आधी रात पुलिस घर पहुंची और हादसे की सूचना दी, जिसे सुनकर पूरा परिवार टूट गया। उन्होंने बताया कि वहां तक पहुंचने का कोई साधन नहीं था, इसलिए पुलिस से ही जानकारी लेनी पड़ी। हादसे में वाहनों के पूरी तरह जल जाने के कारण पहचान को लेकर सवाल उठे, जिस पर परिजनों का कहना है कि संभवतः पुलिस ने चेसिस नंबर और अन्य तकनीकी माध्यमों से शवों की पहचान की होगी। पंकज सिंह का परिवार मध्यप्रदेश के मैहर में एक मुंडन संस्कार से लौट रहा था। परिवार खेती-बाड़ी पर निर्भर था और सामान्य जीवन जीता था।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment