होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

भारत आकर चौंकी विदेशी ट्रैवलर: 10 अनोखी बातों ने किया हैरान, देश से हुआ प्यार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, April 25, 2026 10:49 AM

नेशनल डेस्क। भारत अपनी विविधता, संस्कृति और मेहमाननवाजी के लिए दुनियाभर में मशहूर है, लेकिन जब कोई विदेशी यहां आकर अपने अनुभव साझा करता है तो कई दिलचस्प बातें सामने आती हैं। हाल ही में विदेशी ट्रैवलर ‘मिया’ ने भारत यात्रा के दौरान अपने अनुभव बताए, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

देखे वीडियो-

भारत की रंग-बिरंगी संस्कृति और जीवनशैली ने एक बार फिर विदेशी सैलानी को चौंका दिया है। विदेशी ट्रैवलर ‘मिया’ ने भारत यात्रा के दौरान अपने ऐसे अनुभव साझा किए हैं, जिन्हें सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए। मिया के अनुसार, भारत में लोगों का अपने ही देश में घूमने का शौक उन्हें सबसे अलग लगा। वहीं, हाथ से खाना खाने की परंपरा और हर जगह हाथ धोने की सुविधा उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव था। उन्होंने बताया कि यहां विदेशी खाने की भी भरमार है—चाइनीज से लेकर इजरायली डिशेज तक आसानी से मिल जाती हैं। उन्होंने बच्चों की आंखों में काजल लगाने की परंपरा, लोगों की अच्छी अंग्रेजी और छोटे शहरों तक कैब व फूड डिलीवरी की सुविधा को भी खास बताया। वहीं TikTok के बैन होने के बावजूद भारत में सोशल मीडिया की एक्टिविटी ने भी उन्हें प्रभावित किया। हालांकि, मिया ने सतर्क रहने की सलाह भी दी। उनके मुताबिक कुछ जगहों पर खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता को लेकर सावधानी जरूरी है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत में ट्रेन यात्रा के लिए पहले से टिकट बुक करना बेहद जरूरी होता है। इन तमाम अनुभवों के बावजूद मिया ने आखिर में कहा—“भारत ने मुझे सरप्राइज कर दिया… और अब मुझे इस देश से प्यार हो गया है।” उनका यह अनुभव सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे दिलचस्प तरीके से देख रहे हैं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment