नेशनल डेस्क। वीकेंड पर अगर आप कुछ नया और डरावना देखने का प्लान बना रहे हैं, तो Netflix पर आई नई कोरियन हॉरर सीरीज If Wishes Could Kill आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है। टेक्नोलॉजी, हॉरर और रहस्य का अनोखा मिश्रण इस सीरीज को खास बनाता है।
क्या है कहानी?- सीरीज की कहानी कुछ स्कूली दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक खतरनाक ऐप “जिरिगो” डाउनलोड करते हैं। यह ऐप यूजर्स की कोई भी इच्छा पूरी कर देता है—बस एक वीडियो बनाकर अपनी विश मांगनी होती है। लेकिन इसके बाद शुरू होता है 24 घंटे का काउंटडाउन… और समय पूरा होते ही इच्छा मांगने वाले की मौत हो जाती है।
क्यों है खास?- 8 एपिसोड की इस सीरीज में शुरुआत भले ही थोड़ी धीमी हो, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, सस्पेंस और डर दोनों बढ़ते जाते हैं। इसमें कोरियाई शमनवाद (Shamanism) की झलक भी दिखाई गई है, जो इस रहस्यमयी और जानलेवा खेल को रोकने की कोशिश करता है।
वीकेंड के लिए परफेक्ट- अगर आपने All of Us Are Dead और Sweet Home जैसी सीरीज पसंद की हैं, तो यह नई पेशकश भी आपको जरूर पसंद आएगी। सीरीज का अंत अगले सीजन की संभावना की ओर इशारा करता है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ जाती है।