उत्तराखंड। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। देवप्रयाग क्षेत्र के तोताघाटी के पास मंगलवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ मौजूद युवती लापता हो गई है।
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। देवप्रयाग क्षेत्र के तोताघाटी के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक घायल हो गया, जबकि उसके साथ सवार युवती लापता है। सूचना मिलते ही राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने जोखिम भरे रास्ते से नीचे उतरकर घायल युवक को बाहर निकाला। घायल की पहचान अनीश (22), निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। उसने बताया कि कार में उसके साथ सोहनी (20) भी सवार थी, जो हादसे के बाद से लापता है। SDRF द्वारा युवती की तलाश में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
