होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

होमगार्ड भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा: दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, April 28, 2026 7:00 AM

बरेली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा-2025 में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा-2025 के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के अनुसार, साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान एक अभ्यर्थी संदिग्ध लगा। गहन जांच में उसकी पहचान हरदोई के टड़ियावां निवासी अनुराग के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह एक दिन पहले भी रिठौरा स्थित दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज में धर्मेंद्र सिंह के नाम पर परीक्षा दे चुका है। केंद्र प्रभारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी तलाश कर रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment