होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

खुर्जा ट्रिपल मर्डर केस: आरोपी ने भागने की कोशिश में चलाई गोली, पुलिस मुठभेड़ में घायल

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, April 28, 2026 7:12 AM

बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड के बाद गिरफ्तार आरोपियों में से एक पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है।

जिले के खुर्जा नगर में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद गिरफ्तार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात जिम में जन्मदिन पार्टी के दौरान हुए विवाद में अमरदीप (30), मनीष (28) और आकाश (18) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रूपेश, मयंक और नरेश को गिरफ्तार किया गया था। खुर्जा के सीओ शोभित कुमार ने बताया कि पूछताछ में मयंक ने फ्लाईओवर के नीचे अवैध हथियार छिपाने की बात स्वीकार की थी। पुलिस जब उसकी निशानदेही पर मौके पर पहुंची, तभी उसने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे आरोपी मयंक के पैर में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा बरामद किया है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment