होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: सरपंच पति 8 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, April 28, 2026 7:21 AM

खरगोन जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ इंदौर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला सरपंच के पति को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी चिंताराम भोमारे को 8 हजार रुपए लेते पकड़ा गया, जबकि ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र सिंह पंवार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

जिले में इंदौर लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला सरपंच के पति को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी चिंताराम भोमारे 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया। जानकारी के मुताबिक, सनावद क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोमवाड़ा में पीएम आवास योजना की 65 हजार रुपए की किश्त जारी करने के नाम पर आवेदिका से रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस मामले में ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र सिंह पंवार की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि तीन दिन के भीतर जिले में यह लोकायुक्त की दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले झिरन्या क्षेत्र में एक अधिकारी को भी रिश्वत लेते पकड़ा गया था।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment