सिंगरौली। पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए निरीक्षक श्री लाल प्रमोद सिंह को केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने उन्हें पदक पहनाकर सम्मानित किया।
पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए निरीक्षक श्री लाल प्रमोद सिंह को केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने उन्हें पदक पहनाकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान एसपी मनीष खत्री ने निरीक्षक लाल प्रमोद सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे विभाग के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने कर्तव्यों का निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की। पुलिस विभाग ने इस सम्मान को गौरव का विषय बताते हुए निरीक्षक लाल प्रमोद सिंह को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
