होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

लापता युवक का शव नदी किनारे मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, April 28, 2026 11:36 AM

मिर्जापुर। जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र से चार दिन पहले लापता हुए युवक का शव मंगलवार सुबह कर्णावती नदी किनारे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब चार दिन से लापता युवक का शव मंगलवार सुबह कर्णावती नदी के किनारे बरामद हुआ। मृतक की पहचान कठवैया कला गांव निवासी राहुल उर्फ छोटू (19) पुत्र ललित प्रजापति के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर क्षेत्राधिकारी विवेक जावला के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे राजकीय आईटीआई गैपुरा के पास नदी किनारे शव मिलने की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि युवक की गुमशुदगी 25 अप्रैल को ही दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है, जिससे मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment