देवास। भीषण गर्मी के बीच मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक अनोखी बारात इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां आमतौर पर बारातों में डीजे, बैंड-बाजे और रोशनी का आकर्षक नजारा देखने को मिलता है, वहीं इस बार लोगों ने गर्मी से राहत पाने के लिए एक अलग ही तरीका अपनाया।
देखे वीडियो-
आमतौर पर बारात में डीजे, बैंड-बाजे और लाइटिंग का आकर्षण होता है, वहीं इस बार बारात के साथ कूलर भी चलते नजर आए। तेज धूप और बढ़ते तापमान से बचने के लिए बारातियों ने यह देसी जुगाड़ अपनाया, जिससे उन्हें राहत मिलती रही। इस अनोखे नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं—कोई इसे शानदार आइडिया बता रहा है तो कोई इसे गर्मी से निपटने का बेहतरीन उपाय मान रहा है। लगातार बढ़ते तापमान का असर अब शादी समारोहों पर भी साफ दिखाई देने लगा है, जहां लोग पारंपरिक व्यवस्थाओं के साथ-साथ ऐसे नए और अनोखे तरीके अपनाने लगे हैं। देवास की यह कूलर वाली बारात अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
