होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

मां और दो मासूम बेटियों की संदिग्ध मौत।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, April 30, 2026 9:00 AM

कानपुर। जिले के महाराजपुर इलाके में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक तलाकशुदा महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई है।

के महाराजपुर क्षेत्र में मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक तलाकशुदा महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तीनों ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या की है। मृतकों की पहचान 33 वर्षीय चांदनी और उसकी बेटियों पायल (7) व ब्यूटी (5) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 6 बजे तीनों अपने घर में बेहोश पाई गईं। परिजन उन्हें तत्काल सरसौल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें लाला लाजपत राय अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, चांदनी का अपने पति से तलाक हो चुका था और वह पिछले तीन वर्षों से मायके में रहकर मजदूरी कर अपनी दोनों बेटियों का पालन-पोषण कर रही थी। घटना के बाद परिवार ने सरकारी एम्बुलेंस सेवा पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बार-बार कॉल करने के बावजूद एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची और करीब एक घंटे की देरी हुई। चांदनी के भाई का कहना है कि अगर समय पर इलाज मिल जाता, तो शायद तीनों की जान बचाई जा सकती थी। वहीं, पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में महिला के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ जारी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment