सिंगरौली। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अतुल कुमार खंडेलवाल के मार्गदर्शन में 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु एक महत्वपूर्ण पहल की गई।
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अतुल कुमार खंडेलवाल के मार्गदर्शन में 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इसी क्रम में जिला न्यायालय बैढ़न परिसर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अतुल कुमार खंडेलवाल द्वारा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह प्रचार रथ जिलेभर में भ्रमण कर आमजन को नेशनल लोक अदालत की जानकारी देगा तथा राजीनामा योग्य प्रकरणों के त्वरित निपटारे के लिए प्रेरित करेगा। अधिकारियों के अनुसार आगामी लोक अदालत में सभी प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। साथ ही लोक अदालत में निस्तारित मामलों में पक्षकारों को संपूर्ण न्यायालय शुल्क (कोर्ट फीस) की वापसी का लाभ भी मिलेगा।
इस अवसर पर कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री प्रिवेन्द्र कुमार सेन, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्रीमती कंचन गुप्ता, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री खालिद मोहतरम अहमद, पंचम जिला न्यायाधीश श्री अरुण कुमार खरादी, तृतीय जिला न्यायाधीश श्री धमेंद्र कुमार सोनी, सप्तम जिला न्यायाधीश श्री उमेश कुमार सोनी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री शिवचरण पटेल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मनोरम तिवारी सहित अन्य न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
